LIVE TVअपराध

लूट की घटना का अनावरण तीन बाइक एक पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार

ग़ौरीबाजार पुलिस को मिली कामयाबी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। गौरीबाजार पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.06.2025 को मु0अ0सं0 0247/2025 धारा 309(6) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1.प्रदीप यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी करमाजीतपुर थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया 2.मधुबन यादव पुत्र स्व0 महेश यादव निवासी गौरी बुजुर्ग टोला कबराताल थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया व 3.संदीप यादव पुत्र रामगोपाल यादव साकिन कालाबन थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर कालाबन (गुरुजघाट) के पास से गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 03 अदद मोटरसाइकिल क्रमशः प्लेटिना मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 52V 5774, सुपर स्पलैन्डर मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 53EQ 5308 अपाची वाहन संख्या UP 52BM 7203 व अभियुक्त मधुबन यादव के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर बरामद किया गया । बरामद मोटरसाइकिलों व पिस्टल को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

ध्यातव्य है कि दिनांक 06.06.2025 को वादी शिव निषाद पुत्र जयहिन्द निषाद साकिन रायगंज बाजार, थाना खोराबार जनपद गोरखपुर द्वारा थाना गौरीबाजार पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 02.06.2025 को शादी समारोह से वापस घर जाते समय थाना रौनक होटल के पास दो मोटरसाइकिल सवार 04 व्यक्तियों द्वारा उनसे मारपीट कर उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP 53EQ 5308 सुपर स्पलेण्डर को छीन लिए थे । थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा मामले में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमें गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था ।

उल्लेखनीय है बरामद मोटसाइकिल प्लेटिना वाहन संख्या UP 52V 5774 के संबंध में थाना कोतवाली जनपद देवरिया पर मु0अ0सं0 536/2023 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत है, जिसका सफल अनावरण किया गया । इस प्रकार थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 536/2023 धारा 379 आईपीसी व थाना गौरीबाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 247/2025 धारा 309(6) बीएनएस का सफल अनावरण किया गया ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!