ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कोठीभार थाने के चर्चित दरोगा और सिपाही लाइन हाज़िर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा कानून व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को कोठीभार थाने के एक चर्चित दरोगा और एक सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गये,इनके करनामे क्षेत्र के लोंगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है।दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही से लोग खुश हैं।
क्षेत्र के लोंगो का कहना है कि लाइन हाजिर हुये दरोगा को सिर्फ पैसे से मतलब है,भले ही उनके हल्के मे कोई बड़ा घटना हो जाय पर वो पैसे लेकर मामले को दबाने मे विश्वास रखते हैं आभी हाल मे ही एक नाबालिग के दुष्कर्म और गर्भपात के मामले मे भी दरोगा द्वारा मोटी रकम लेकर मामला दबाये जाने की चर्चा है।इस प्रकरण मे ऑनलाइन भुगतान दरोगा के खाते मे किया गया है।इसके आलावा एक दलित युवक को डराये धमकाये जाने का भी मामला प्रकाश मे है, दरोगा जी कुछ दबंग लोंगो का पक्ष लेते हुये पीड़ित युवक पर एससी/एसटी मुकदमे मे सुलह करने के लिये दबाव बना रहे थे, जबकि पीड़ित को कुछ मनबढ़ो द्वारा सरेआम पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद कोठीभार थाने मे मुकदमा पंजीकृत किया गया।फिर भी मनबढ़ो और दरोगा की ओर से सुलह की धमकी मिल रही थी। ऐसे अनेको घटनाये दरोगा से जुडी हुई है।दोनों के खिलाफ कार्यवाही के बाद क्षेत्र की जनता चैन की सांस ले रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!