देवरिया : शहीद के परिजनों का एसडीएम व इंस्पेक्टर ने किया सम्मान
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत में शनिवार को सलेमपुर की उपजिलाधिकारी सीमा पांडे और लार के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने शहीद अंशुमान सिंह के चाचा हरिप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया।
इस अवसर बलिदानी अंशुमान सिंह के चाचा हरि प्रकाश सिंह ने अपने दरवाजे की मिट्टी एक कलश में भर कर एसडीएम को सुपुर्द की। एसडीएम सीमा पांडे ने कहा कि शहीद अंशुमान सिंह ने जिस साहस का परिचय देकर अपना बलिदान किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि शहीद अंशुमान सिंह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने भी शहीद के चाचा को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज खरवनिया नवीन जितेंद्र बहादुर सिंह ने भी शहीद को नमन किया। इस अवसर पर स्वाभिमान जागरण के संपादक पांडे एन डी देहाती, सूर्य प्रताप सिंह, श्रीकांत सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, नीरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार मल्ल, कपिंद्र कुमार मिश्र, धीरज कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।




