देवरिया

ईंट से सर फोड़ा, केस दर्ज

स्वाभिमान जागरण संवाददाता,  देवरिया। लार थाना क्षेत्र के दोगारी मिश्र में जमीन के लिए चल रही मुकदमे बाजी के बीच दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव की रेखा देवी पत्नी स्व० श्री रामछविला यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि हमारे ही बगल के रहने वाले रविन्द्र यादव पुत्र राजकिशोर व उनकी पत्नी ज्ञान्ती देवी और उनके एक लड़की ने मिल कर लात घूसा और ईट से मारे और मेरे शरीर पे काफी चोट आई है जिसमे रविन्द्र यादव ने ईट से मारकर हमारा शर फोड़ दिये और जान से मारने की कोशीस किए मैं कीसी तरह से अपना जान बचाकर भागी। लार पुलिस ने तीन नामजद लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!