अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बध हेतु ले जाए जा रहे पशुओं के साथ 4 गिरफ्तार।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

 

बृजमनगंज पुलिस के हाथ शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ा गैंग लगा जो पशुओं की तस्करी करता था। पुलिस ने पिकअप संख्या यूपी 45 टी 6770 को रोक कर चेक किया, जिसमें पांच अदद पड़वा लदे हुए थे। जो बध हेतु ले जाए जा रहे थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम हैं क्रमशः मोहम्मद याकूब पुत्र अयूब उम्र 42 वर्ष, मोहम्मद हसन पुत्र फिरोज उम्र 26 वर्ष, अशफाक पुत्र अहमद राजा उम्र 32 वर्ष, साहिल पुत्र राजू उम्र करीब 22 वर्ष है।

उन्होंने बताया कि घटना में पकड़ी पिकअप संख्या यूपी 45 टी 6770 को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!