देवरिया

विवाहिता को बंधक बनाए जाने की शिकायत, केस दर्ज

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के लार कस्बा के मठ वार्ड की एक महिला ने अपनी विवाहित पुत्री को बंधक बनाए जाने और बुरा वर्ताव करने का आरोप दो लोगों पर लगाया है।
लार पुलिस को दिए तहरीर में आशा देवी पत्नी हीरा गोस्वामी निवासनी मठ वार्ड लार थाना लार जनपद देवरिया ने कहा है कि लड़की शालिनी पुत्री हीरा गोस्वामी की शादी विक्की गोस्वामी पुत्र सुग्रीव गोस्वामी ग्रा0 छोटकी सिरिया थाना बांसडिह जनपद बलिया में हुई है। हमारी लड़की लगभग दो माह से अपनी एक वर्ष की लड़की को अपने ससुराल में छोड़कर हमारे घर रह रही थी। 26/08/023 को समय लगभग 10 बजे दिन में हमसे बता कर अपने ससुराल अपनी लड़की को लाने के लिये निकली लेकिन अपने ससुराल नहीं पहुंची है। बाद में हमारे पास लडकी ने फोन कर बताया कि हमें बंधक बनाया गया है।
इस मामले में अमिर व निहाल निवासी सिकंदरपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!