
अरुण मिश्र /स्वाभिमान जागरण
मां भगवती पैलेस से धूम धाम के साथ निकली कलश यात्रा, श्रीराम कथा का हुआ शुभारम्भ
भलुअनी, देवरिया। स्थानीय कस्बा स्थित मां भगवती पैलेस में 31 जुलाई गुरूवार से 9 दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा डीजे व गाजे बाजे और मंगल गीत के साथ नगर की गलियों चौराहों से होकर शिव मंदिर के पवित्र सरोवर पर पहुंची, महिलाओं ने कलश यात्रा के दौरान ऋद्धि सिद्धि के प्रतीक कलश को सिर पर रखकर यात्रा पूर्ण की। कलश यात्रा में भारी संख्या में स्त्री पुरुष शामिल हुए।
गुरूवार की सुबह कलश यात्रा श्रीराम कथा स्थल से श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल होते हुए भलुवनी दुर्गा मंदिर के रास्ते पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान पूर्वक शुरू हुई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा ने समूचे कस्बा में भ्रमण किया। यात्रा में शामिल नगरवासी व क्षेत्रवासी श्रद्धालु भगवान श्रीराम का जयघोष कर डीजे की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते झूम रहे थे। करीब तीन घंटे भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस कथा स्थल में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सपा नेता मुरली मनोहर जायसवाल, राहुल मद्धेशिया, सुनील जायसवाल, अरुण कुमार मिश्रा,विनोद सिंह गुड्डू, मनोज कुमार मद्धेशिया, रामेन्द्र प्रताप सिंह,विनोद मद्धेशिया,संतोष मद्धेशिया, डां योगेश, मुकेश यादव, हरिकेश यादव, पवन पाठक, पवन सिंह, दुर्गेश कांदू, संजय वर्मा, रामप्रवेश गुप्ता, मोनू वर्मा, सुधाकर पांडे, विनोद मद्धेशिया, डॉ योगेश गुप्ता आदि ने कथावाचक धीरज कृष्ण जी महाराज का फूल माला पहना कर स्वागत किया। कथास्थल पर विजय कौशल जी महाराज के नेतृत्व मे आचार्य गण आदित्य त्रिपाठी शास्त्री व विष्णु दास जी ने मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना कराई।



