LIVE TVधर्मराजनीति

अनेक हमलों के बाद भी हिन्दू दुनिया में सबसे ऊपर -राजेश

विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

सलेमपुर, उपनगर के मझौली राज नगर पंचायत मे विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि एक हजार वर्षों मे हिन्दुओं पर अनेक हमले और अत्याचार किया गया किन्तु हिन्दू को मिटाया नहीं जा सका इसका कारण हमारी गहरी जड़े हैं, हमारा शाश्वत और सनातन विचार आज पूरी दुनिया मे मान्य है, उन्होंने कहा हमारे यहां से गए गिरमिटिया कामगारों ने अनेक संघर्ष के बाद भी अपना धर्म नहीं छोड़ा इसका उदाहरण त्रिनिदाद है, जहां आज आज अप्रत्यक्ष रूप से भारत है, उन्होंने कहा की उन्नीस सौ चौसठ मे स्थापित विश्व हिन्दू परिषद आज दुनिया के एक सौ अठाईस देशों मे हिन्दू जागरण का कार्य कर रहा है अपने स्थापना के एकसठ वर्षों मे विहिप ने अनेकों आन्दोलन किया जिसमें श्री राम जन्म भूमि आन्दोलन, अमरनाथ श्राइन बोर्ड आन्दोलन, रामसेतु आन्दोलन, प्रमुख है जिसका परिणाम आज हिन्दू समाज के सामने है, विहिप आज वटवृक्ष की तरह फैल चुका है प्रान्त संगठन मंत्री ने कहा की विहिप का उद्देश्य अखंड भारत का निर्माण करना है विहिप का कार्य अनवरत चलता रहेगा, कार्यक्रम के अंत में 1992 के कारसेवा मे शामिल रहे कारसेवकों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम को प्रांत सह प्रचार प्रमुख मंतेश्वर मिश्र, रामदास राजभर अमरजीत कुशवाहा, प्रदीप पाण्डे आदि ने संबोधित किया, संचालन जिला मंत्री योगेश शर्मा एवं अध्यक्षता नागेंद्र सिंह ने किया, इस दौरान राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जयनाथ छेदी जायसवाल कुशवाहा, राजकुमार शाही, सुमित कुशवाहा अरुण शर्मा, रामसनेही जी अभय सिंह, अतुल मिश्र, दिलीप कुशवाहा, अमरेश सिंह बबलू, हृदयानंद सिंह, अवनीश मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!