संकुल कार्यालय में मिशन महिला शक्ति 5.0 का हुआ आयोजन

खखरेरू / फतेहपुर संकुल कार्यालय में मिशन महिला शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन आलमपुर गेरिया चौराहे में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, तथा छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और समाज में उनकी सशक्त भूमिका को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं को शासन की तरफ से चलाई जा रही मिशन महिला शक्ति के विषय में उप निरीक्षक दीपाली कुशवाहा ने महिलाओं को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए वीमेन हेल्पलाइन1090 पुलिस सहायता112 एवं 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित साइबर अपराधों से बचने के तरीके विस्तार पूर्वक बताया गया
आयोजन के दौरान वक्ताओं ने महिला शिक्षा, स्वावलंबन, सुरक्षा और समान अवसरों पर विचार रखते हुए महिलाओं को जागरूक एवं प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा है। मिशन महिला शक्ति जैसी पहल महिलाओं को आत्मविश्वास और नई दिशा प्रदान करती है।
कार्यक्रम में समूह चर्चाओं के माध्यम से बेटियों की उपलब्धियों और महत्व को भी उजागर किया गया। अंत में अधिकारियों ने महिलाओं को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताते हुए उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह महिला कांस्टेबल सुमन देवी महिला कांस्टेबल सिंपी यादव कांस्टेबल आकाश सुनील गुप्ता राजेश सिंह सुनीता देवी बिट्टन देवी शमा परवीन अनामिका सरोज सविता मंजू संगीता कंचन सुलेखा शकुंतला सुनीता अंजू साधना कल्पना पूनम आरती अल्पना माया देवी सहित पूरे कार्यक्रम के दौरान तमाम मातृशक्ति मौजूद रही


