उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

छात्रा आर्या बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष।

मिशन शक्ति के तहत जीआरपी आनंदनगर में मिला जिम्मा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत बुधवार को चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की कक्षा सात की छात्रा आर्या जायसवाल को एक दिन के लिए जीआरपी आनंदनगर थाने की थानाध्यक्ष बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें प्रशासनिक कार्यो का प्रत्यक्ष अनुभव देना है।सुबह आर्या जब जीआरपी थाने पहुंचीं तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और “जय हिंद” के साथ सम्मान प्रकट किया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद आर्या ने थाने के अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की समीक्षा की और स्टेशन परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा, “ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हैं। समाज में महिलाओं की भागीदारी और उनकी सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर कालिका प्रसाद, हरेंद्र कुमार गौड़, सदरे आलम और देवेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!