
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। देवरिया के बीआरसी परिसर में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की एक बैठक रखी गई। बैठक में लार से बबलू अहमद खान को जिला संगठन मंत्री का पद दिया गया। और लार से ही अशोक कुमार को ब्लॉक संरक्षक के पद पर चयन हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संजय पांडे ने कहा कि यह योजना भाजपा सरकार की है तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह द्वारा इस योजना को लागू किया गया जिसमें 2250 रुपया मानदेय निर्धारित था। तब से लेकर आज तक भाजपा सरकार शिक्षा मित्रों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है।
जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि महंगाई बढ़ने के साथ साथ यह सरकार शिक्षामित्रों से भी शिक्षकों के बराबर कार्य लेती है और समान कार्य समय वेतन के नाम पर शिक्षा मित्रों के साथ अन्याय करती है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री बदलू अहमद खान ने कहा कि यह सरकार झूठा अश्वासन देती है कि मानदेव बृद्धि 2000 हो गया मगर धरातल पर समय से मानदेय भी दो-तीन माह तक नही मिलता है।
बैठक को संबोधित करते हुए हरेंद्र नाथ ने कहा कि यह सरकार निर्दयी है जिसे शिक्षामित्रों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। यह हमें निरीह पशुओं से भी बदतर जिंदगी जीने पर मजबूर कर दी है।



