अनंत पीठ पर महाप्रभु के चित्रपट का पूजन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
बरहज, देवरिया। योगीराज अनंत महाप्रभु जयंती महोत्सव के दूसरे दिन आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास जी महाराज द्वारा अनंत महाप्रभु की के चित्रपट का पूजन-अर्चन किया गया। वहीं दूसरी तरफ तीन दिवसीय कथा के दूसरे दिन आजमगढ़ से पधारे हुए कथावाचक सुरेश मिश्रा द्वारा भगवान की मंगलमयी कथा का सुधी श्रोताओं को रसपान कराया गया। कथा की कड़ी को आगे बढ़ते हुए गणेश मिश्र, अंगद प्रसाद द्विवेदी, हरि ओम शरण महाराज, मनमोहन शरण, अनिल शास्त्री ,रामशरण , परशुराम पांडे ,बृजराज उपाध्याय, आदि ने भगवान की मंगलमयी कथा का रसपान कराया कार्यक्रम में वीरेंद्र त्रिपाठी ,बलभद्र त्रिपाठी, डॉ महथ प्रसाद कुशवाहा, आशुतोष पांडे, डॉक्टर किरण पाठक, डॉ आरती पांडे, प्रेम शंकर पाठक ,डॉक्टर सूरज गुप्ता, डॉक्टर सज्जन कुमार, निखिल द्विवेदी ,अभय कुमार पांडे ,शिवम पांडे, अनमोल मिश्र ,अनुपम मिश्र, मानस मिश्र, पीयूष मिश्र ,सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
कथा मंच का संचालन विनय मिश्र ने किया।



