मऊ

ब्राह्मण समाज का राजनीतिक भविष्य तय करेगा बुद्धिजीवी समागम – करुणेश

मऊ – वाराणसी से गोरखपुर जा रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय का जनपद के बलिया मोड पर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी के नेतृत्व में युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।

श्री पांडेय ने समाज व संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि अति उत्साह में खड़े किए गए संगठन अधिक समय तक स्थाई नहीं रहते दीर्घकालिक बनाने के लिए व्यवस्थित इकाइयों का गठन होना चाहिए। परस्पर मिलन प्रक्रिया से संबंधों को मजबूत बनाना चाहिए। संगठन के हित में व्यक्तिगत हितों की तिलांजलि भी देनी होती है, आज आवश्यक है कि सजातीय बंधुओं के बीच आपसी विवादों को, मनमुटाव को अभिमान त्याग कर सद्भावना रखते हुए एक-दूसरे को छोटा-बड़ा मानकर अपनी बैठकों में हीं निपटा देना चाहिए। यथासंभव उनको शासन-प्रशासन तक न पहुंचने दिया जाए। उन्होंने आगामी माह में लखनऊ में संगठन द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी समागम एवं सम्मान समारोह में अधिक से अधिक लोगों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया ।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!