अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मित्र ही बन बैठा हत्यारा, भाई ने लगाया हत्या का आरोप।

युवक का शव मिलते ही फैली सनसनी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज चौक बाजार में घर से लापता युवक गौतम गुप्ता का शव तीसरे दिन पड़री कला गांव के कब्रिस्तान के पास मिला। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है, युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है । घर से एक किलो मीटर की दूरी पर शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई ,मृतक के बड़े भाई ने इस मामले में गौतम के मित्र पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है ।
चौक थाना अंतर्गत सेखुई निवासी मृतक के भाई बड़े भाई हरेंद्र गुप्त ने बताया कि सोमवार को 5 बजे उसका दोस्त घर पर आया और उसे लेकर चला गया ।गौतम ट्रक चलाता था और उसका दोस्त भी उसके साथ रहता था। जब घर पर आया उसे लेकर गया हम लोगों को लगा की दोनों ट्रक चलाने गए हुए हैं। लेकिन बुधवार को सुबह उसके मौत की खबर मिली ,कि उसकी मृत्यु हो गई है तो पैर तले जमीन खिसक गई।पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में शव को गड्ढे से निकला गया। इस घटना पर उसके पिता सिंहासन, माता कलावती सहित भाई नागेंद्र,और हरेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष चौक ओम प्रकाश गुप्त ने बताया कि घटनास्थल पर युवक के शव के पास टोपी, जूता कांच के अवशेष पाये गए है, टूटी , हेडलाइट मोटरसाइकिल की मिली है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!