उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

समाजसेवी ने तहसीलदार के सहयोग से बटवाया कंबल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी बम भोले मौर्य द्वारा क्षेत्र में कंबल वितरण का कर्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अति गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित हुआ।

दी गई जानकारी के अनुसार ठंड को देख कर आज देर रात बमभोले मौर्या द्वारा तहसीलदार फरेंदा से बात करके फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के बढ़या में गरीबों को कम्बल बटवाया। उन्होंने बताया कि जब कुछ लोग ठंड में बिना किसी गर्म ओढ़ने  के  ठंड ठिठुरे हुए से लड़ रहे थे, उन्हें देखकर मैं तहसीलदार फरेंदा से मिला और उन्हें ओढ़ने के लिए कम्बल देने की जरूरत बताई और तसीलदार साहब के साथ कम्बल वितरण का कार्य किया गया। इस कार्य में मेरे साथ साथ में भाजपा नेता, उमेश यादव, शेषनाथ मौर्य सहित दर्जनों लोगों ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!