अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गोरखपुर सोनौली हाइवे पर 19 किलो चरस बरामद किया।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज के नौतनवा क्षेत्र में आज सोमवार शाम 5 बजे पुलिस और एस एस बी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की सुनौली गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संपत्तियां पुलिस चौकी के सामने एक कार से करीब 19 किलोग्राम चरस बरामद की गई इस दौरान गाजीपुर निवासी कार चालक हेमंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सुनौली के गोरखपुर सुनौली से गोरखपुर की ओर जा रही एक संदिग्ध कार को रोक कर तलाशी ली गई। सूचना मिलते ही नौतनवा क्षेत्राधिकारी थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव और एसएसबी के
अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा जा रही है ।पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस और एस एस बी अधिकारियों ने इसे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी जांच चलाई जाएगी।
संपत्तिहा चौकी प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए भारी मात्रा में चरस की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस और एस एस बी की संयुक्त टीम ने चौकी के सामने घेराबंदी की कर की सघन तलाशी के दौरान उसकी डिग्गी में लगे सीएनजी सिलेंडर के नीचे चरस छुपा के रखी गई थी तलाशी में 500 ग्राम के 38 पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 19 किलोग्राम था। पुलिस चरस,गाड़ी और व्यक्ति को पकड़ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!