उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चौकीदारों के साथ बैठक, गांव की समस्याओं पर हुई चर्चा।

चौकीदार पुलिस विभाग के आंख और कान- थानाध्यक्ष।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर मंगलवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने चौकीदारों के साथ चाय पर चर्चा की। बैठक के दौरान चौकीदारों से उनके क्षेत्र और गांवों में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही आपत्तिजनक कार्य प्रणाली के संबंध में समीक्षा की गई। थानाध्यक्ष ने सभी चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग के आंख और कान हैं। उन्होंने बताया कि चौकीदारों द्वारा दी गई सूचनाओं को पुलिस विभाग गंभीरता से लेता है। उन्होंने सभी चौकीदारों से गांवों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष ने चौकीदारों से कहा कि गांवों में होने वाले विवादों की सूचना समय पर दें। इससे पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सकेगी। इस बैठक में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अलावा उपनिरीक्षक और सभी चौकीदार उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!