उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जेएचबी शुगर फैक्ट्री गड़ौरा द्वारा गन्ना किसानों के साथ की गई बैठक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

महाराजगंज जिले के जेएचबी शुगर फैक्ट्री गड़ौरा द्वारा मंगलवार को गांव मदनपुरा में किसानों के साथ बैठक की गई। बैठक में जेएचबी शुगर फैक्ट्री के महाप्रबंधक केपी सिंह ने बताया इस साल पेराई सत्र 2025/2026, 15 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। इसी के साथ किसानों को फैक्ट्री द्वारा अनुदान में कृषि यंत्र दिया जा रहा है। किसान इसका भरपूर लाभ उठाएं। तथा इस क्षेत्र के जो किसान गन्ना लगाना छोड़ चुके हैं। उन किसानों पुनः गन्ना बोवाई पर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से फैक्ट्री द्वारा दस हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक संदीप कुमार द्वारा खतौनी प्रदर्शन में कृषकों से अपना खाता संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, सीएल पेड़ी, पौधा, गन्ना प्रजाति चेक कर सुधार हेतु बताया। साथ में घोषणा पत्र ऑनलाइन भरने हेतु अपील किया। इस कार्यक्रम में डिप्टी केन मैनेजर सत्येंद्र शर्मा, सहायक गन्ना प्रबंधक श्री प्रकाश सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक भानु प्रताप पाल , इजहार अहमद , मोदीन अंसारी रासबिहारी अबरार अहमद , संत प्रसाद ,रामप्रसाद गुप्ता , रासबिहारी , इकरार अहमद आदि किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!