उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसआईआर पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ, समीक्षा बैठक।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एस आई आर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में शत-प्रतिशत मतदाता नामांकन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचक नामावलियों की शुद्धता पारदर्शिता एवं गुणवत्ता में सुधार करना रहा। बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की वे बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं और छूटे हुए तथा नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें ।उन्होंने कहा की पुरानी एवं नई मतदाता सूचियां का आपसी मिलान कर वास्तविक मतदाताओं के नाम जोड़ना आवश्यक है। तभी एक सटीक और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार हो सकेगी जिलाधी कारी ने नामो में त्रुटियो विशेषकर स्पेलिंग एवं हिंदी में मात्रा संबंधी गलतियों के सुधार पर विशेष बल दिया ।उन्होंने कहा कि इसके लिए बूथ लेवल एजेंट और राजनीतिक दलों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। बैठक में यह जानकारी दी गई कि मतदाताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु ईआरओ की संख्या बढ़कर 126 कर दी गई है, जिससे दाओ एवं आपत्तियां का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संभव होगा ।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहायक अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न राजनीति दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!