उद्योग/व्यापार बंधु बैठक में स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।
महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा ओडीओपी योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना ठोस कारण के कोई आवेदन निरस्त न किया जाए और स्वरोजगार योजनाओं में हीलाहवालीलंबित ऋण
बर्दाश्त नहीं होगी। सहायक आयुक्त उद्योग ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में वर्ष 2025-26 के लक्ष्य 1700 के सापेक्ष 1550मोजनाओं की
आवेदन स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 1446 में ऋण वितरण हो चुका है। 549 आवेदन स्वीकृति तथा 155 वितरण हेतु लंबित हैं। ओडीओपी योजना में 26 के लक्ष्य के सापेक्ष 66 आवेदन भेजे गए, जिनमें 29 में ऋण वितरण किया गया। बैठक में जीएसटी पंजीयन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बताया गया कि पंजीकृत व्यापारियों को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना योजना के तहत 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बैंक अधिकारी व व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



