पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर लेहड़ा में राजेंद्र प्रसाद वर्मा बने प्रधानाचार्य।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज क्षेत्र के पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बरगाहपुर लेहड़ा में प्रधानाचार्य रामनारायन यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन राजेंद्र प्रसाद वर्मा को प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों व कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक प्रतिनिधि फूलचंद यादव, वरिष्ठ शिक्षिका किरन मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक बुद्धिराम यादव, नियंत्रक राकेश यादव, राजीव पाठक,रामनाथ यादव, संजय श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र यादव, दयानंद मिश्रा एमपी यादव, गणेश यादव, अन्नू वर्मा, सुधीर यादव, अमित कुमार, अभय मिश्रा, शैलेश कुमार, डीके लाल सहित सभी सम्मानित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



