ब्रेकिंग न्यूज़

चोरी की घटना में नामजद आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बनकटा थाना क्षेत्र की घटना

स्वाभिमान जागरण देवरिया। बनकटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 84/2026 धारा 331(4),305,324(4) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया को विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर जोगीवीर बाबा बरगद के पेड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी के कुल 3,532/- रूपये, एक तोड़ा गया सीसीटीवी कैमरा, 96 पैकेट विभिन्न कम्पनियों के बिस्किट, किंग सोयाबीन रिफाइन तेल 05 बोतल, बाला जी मसाला सेव मुरमुरा 14 छोटा पैकेट, लेसी चाईनीज नमकीन 04 पैकेट, सीटी गोल्ड चायपत्ती 10 पैकेट, गोल्डी मीट मसाला 96 छोटा पैकेट, एक प्लास्टिक की पीले रंग की छोटी कटोरी व बरामद हुआ, जिससे उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.04.2026 को थाना बनकटा पर अरविन्द कुमार सिंह निवासी अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर एवगत कराया गया कि दिनांक 07.04.2026 की रात्रि में वादी अपना किराने की दुकान बन्द करके घर चले गए व दिनांक 08.04.2026 को सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखे कि दुकान के उपर का कटरैन टूटा हुआ है और अन्दर का सामान बिखरा पड़ा है, सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि सुबह 04 बजे के करीब वादी के गांव के ही मनीष सिंह उपरोक्त द्वारा दुकान में घुसकर उक्त घटना कारित की गयी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!