बन्दर के काटने से कई घायल, प्रशासन से गुहार
खूंखार बंदर को पकड़ कर जंगल भेजने की मांग

स्वाभिमान जागरण मईल
नरियांव में बन्दर का आतंक , कई लोगों को काटकर किया गम्भीर रूप से ज़ख्मी
मईल थाना क्षेत्र के नरियांव ग्राम सभा में इस समय काले वाले बंदरों का आतंक मचा हुआ है। जिससे लोग भयभीत होकर अपने घरों से निकलने से डर रहें हैं। ज्ञातव्य है कि जब भी किसी ट्रॉली ट्रैक्टर या किसी गाड़ी से लोग जा रहें हैं तो इन बंदरो के द्वारा उन लोगों को काफ़ी दूर तक दौड़ा कर बुरी तरह से काटकर गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया जा रहा है। अभी ताज़ा घटना में महेश कुशवाहा उर्फ़ मंटू, सत्येन्द्र गोंड उर्फ़ रामचेला आदि को बुरी तरह से बन्दर ने ज़ख्मी कर दिया है। बन्दरों के आतंक से लोग अपने पाल्यो को विद्यालय भेजने से भी डर रहें हैं। इसी कारण ग्राम प्रधान पूनम देवी, इष्टदेव मिश्र, पंकज, मुन्ना बिहारी, ओमकार , लालबाबू, बबलू, भोला तिवारी, राजू, बृजेश, वीरेंद्र, माझील, गोधन, बालेन्दु, अभय, अनिल आदि लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उक्त बन्दर से वन विभाग के टीम द्वारा पकड़कर कुसुमही जंगल में भेजकर खूंखार बंदर से निजात दिलावे।



