ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
पीजी कालेज मठ लार के कार्यालय अधीक्षक सेवानिवृत, अरविंद मणि की तैनाती
स्वामी देवानंद पीजी कालेज मठ लार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। स्वामी देवानंद पीजी कालेज मठ लार स्थायी कार्यालय अधीक्षक रमेश यादव दिनांक 3 अप्रैल 2025 को अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो गये। महाविद्यालय के कार्यों के सुचारू रूप से चलाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने आज दिनांक 04 अप्रैल 2025 को महाविद्यालय के वरिष्ठ नैत्यक लिपिक अरविंद मणि को प्रभारी कार्यालय अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्राचार्य ब्रह्मानंद सिंह के साथ महाविद्यालय के प्राक्टर देवेन्द्र कुमार, स्वामी देवानन्द इण्टर कालेज, मठ-लार, देवरिया के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, राजाराम पति त्रिपाठी, गजेन्द्र नाथ चौबे, एवं शिव प्रसाद पाण्डेय के अलावा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



