उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

6 दिनों तक जिंदगी के लिए जंग लड़ता रहा, फिर हार गया सनोज

परिवार में मातम का माहौल

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला,महाराजगंज

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड नंबर 15 मनसबगढ़ निवासी सनोज चौधरी 6 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते रविवार की रात अस्पताल के बेड पर तोड़ा दम। सुबह एंबुलेंस से शव पहुंचते ही चेयरमैन राकेश जायसवाल सहित सैकड़ो लोगों की लगी भीड़। परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बताते चलें कि दिनांक 6 अप्रैल 2026 की रात बृजमनगंज लाडवा चौराहे पर बाइक से गिरकर सनोज चौधरी व सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी बृजमनगंज ले जाया गया जहां से उन्हें रेफर सिद्धार्थनगर किया गया नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने सिद्धार्थनगर पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना एवं परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया सुरेश चौधरी की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे गोरखपुर इलाज के लिए ले गए लगातार 6 दिनों तक इलाज होने के बावजूद अस्पताल में दम तोड़ दिया मृतक सनोज चौधरी दो भाई थे बड़े भाई का नाम मनोज चौधरी है सनोज की शादी से एक पुत्र भी है l इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है बृजमनगंज पुलिस ने पीएम रिपोर्ट तैयार करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया l इस दौरान झिनक चौधरी, सतेंद्र चौधरी, परमेंद्र चौधरी, नागेन्द्र चौधरी, सतपाल चौधरी, झिनक विश्वकर्मा, अनिल मणि, धर्मेन्द्र चौरसिया, एस आई गजेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अरविंद खरवार सहित सैकड़ो लोग मौजूद है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!