LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़

लार (रोपन छपरा ) की बेटी बनी डीआईजी, गांव में खुशी की लहर

दादा थे गोरखपुर के पहले सांसद

पांडे एन डी देहाती की रिपोर्ट

देवरिया। जिले के लार थाना का रोपन छपरा गांव कई मामलों में विख्यात है। इसी गांव के स्वर्गीय सिंहासन सिंह गोरखपुर के पहले सांसद बने थे। शिक्षा का क्षेत्र हो, व्यवसाय का, राजनीति का या प्रगतिशील किसान का, इस गांव का बहुत सम्मान है।

इसी गांव की सुनीता सिंह पी ए सी में डीआईजी बनी हैं। सुनीता सिंह स्वर्गीय सिंहासन सिंह की पोती हैं। इनके डी आई जी बनाए जाने पर गांव के प्रगतिशील किसान त्रिभुवन प्रताप सिंह, समाज सेवी दुष्यंत सिंह बिल्लू,आलोक सिंह, अनिल सिंह, परमानंद सिंह, अक्षयबर साहनी, रामायन यादव, नरेन्द्र पाण्डेय आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है! सुनीता सिंह ने उस समय वह मुकाम हासिल किया था, जब लड़किया घरों से बाहर कम निकलती थीं! सुनीता सिंह ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ किया है तथा ये बेटियों के लिये प्रेरणा पुंज हैं!

स्वाभिमान जागरण सुनीता सिंह के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!