ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन संपन्न

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनंद नगर महराजगंज

विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के ग्रामसभा मधुकर महदेवा मे परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रांगण मे पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत राजमाता अहिल्या बाई होल्कर जी की जीवनी पर आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को मुख्यातिथि, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद धर्मेन्द्र सिंह व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के धार्मिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नारी सशक्तिकरण तथा समतामूलक समाज की स्थापना हेतु अहिल्याबाई होल्कर जी के कार्य युगों तक हमें प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने विभिन्न घटनाओं के माध्यम से होलकर जी के कार्यों का चरित्र चित्रण किया ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शिवेंद्र चौधरी जी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अरुण शुक्ला जी,भाजपा नेता विवेका पांडेय जी, द्वय ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र तिवारी जी,उदयराज यादव जी,जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी जी, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल जी,कार्यक्रम संयोजक शैलेश पांडेय जी,रामनारायण पांडेय जी,मंडल अध्यक्ष बृजेश चौधरी राहुल सिंह हीरा गुप्ता गुलाब चौरसिया,अमित उपाध्याय,जुगानी जायसवाल जी,प्रदीप पांडेय जी,चंदू सिंह जी,रविन्द्र सिंह जी,अनिल मिश्रा जी,गणेश गुप्ता जी,प्रधान बबलू गुप्ता जी धनंजय यादव जी नरेंद्र यादव जी रविन्द्र सिंह जी धर्मेंद्र पांडेय जी उपेंद्र सहानी जी टिंकल पांडेय जी जनार्दन यादव गयादीन चौधरी विंध्याचल वरुण जी रामुजगिर चौधरी जी गिरिजेश चौधरी जी जावेद जी शिवबचन जायसवाल रमाकांत चौहान जी,मातृशक्ति बहने व उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि गण एवं प्रबुद्धजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!