उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज के नए जिलाधिकारी बने गौरव सिंह सोगरवाल, विकास की नई उम्मीद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का तबादला फिरोजाबाद कर दिया गया है, जबकि गोरखपुर के नगर आयुक्त रहे गौरव सिंह सोगरवाल को जिले की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके आगमन की खबर से जिले में खुशी और उम्मीद का माहौल है। किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच यह चर्चा तेज है कि सोगरवाल के नेतृत्व में महराजगंज में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। खासकर महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में मुख्य विकास अधिकारी रहते हुए गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले में उल्लेखनीय कार्य किए थे। उन्होंने करीब 10 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री आवास, पेंशन योजनाएं, मनरेगा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी उनके कार्यों की सराहना हुई थी। ऐसे में उनके पुनः जिले में आने से अधूरे विकास कार्यों के पूरा होने और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!