भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियो ने किया पेट्रोलिंग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज भारत नेपाल सीमा पर 22 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल तथा निचलौल पुलिस के जवानों ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के दिशा निर्देश में अंतर्राष्ट्रीय सीमा कनमिसवा से औरहवा टोले तक पैदल गस्त किया। सुरक्षा एजेंसीयों ने बॉर्डर पर चौकसी रखने व आम जनमानस का सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिया तथा संबंधित पीलरों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एजेंसीयो के जवानों ने आवागमन कर रहे राहगीरों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध काम व संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी होने पर बिना किसी भय के सीमा क्षेत्र के जवानों को जानकारी दें, इसी के साथ वाहनों की सघन जांच पड़ताल किया गया। दूसरी तरफ सीमा की सुरक्षा व स्वच्छता की निगरानी करते रहने की बात कही गई।
महराजगंज में भारत नेपाल की संवेदनशील सीमा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और पगडंडी रास्तोंपर पेट्रोलिंग की तथा आने जाने वाले व्यक्तियों की गहनता के साथ जांच और संदेह होने पर पहचान पत्र के साथ पूछताछ किया। एसएसबी के उप-निरीक्षक अनिल कुमार व बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार की राष्ट्र विरोधी या समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर संयुक्त पैदल गस्त किया तथा आने जाने वाले लोगों की गहनता के साथ जांच की गई। संदेह होने पर पहचान पत्र के साथ पूछताछ किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति हेड कांस्टेबल सरफुद्दीन खान, शुभम वर्मा, शिव प्रताप सिंह, परमेश्वर यादव एसएसबी जवान लोहित राभा, चंदन गौतम, प्रमोद कुमार, मानिक राव उपस्थित रहे।



