पुरन्दरपुर में पीस कमेटी की बैठक।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जोर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उप जिलाधिकारी नौतनवां नवीन प्रसाद और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने की। इस दौरान थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न समुदायों के धर्म गुरुओं ने भाग लिया, सभी ने आगामी त्योहारों आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इस लिए सभी लोग मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से जिम्मेदारी निभाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की । थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने आश्वस्त किया कि पुरन्दरपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



