उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रेलवे की नोटिस से रेलवे परिसर के दुकानदारों में हड़कंप।

अधिकारियों ने 25 मई को अतिक्रमण हटाने की तिथि की है निर्धारित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

पूर्वोत्तर रेलवे ने बृजमनगंज रेलवे स्टेशन परिसर और रेल भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए 25 मई 2026 की तिथि निर्धारित की है। रेलवे प्रशासन द्वारा इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) बढ़नी की ओर से जारी नोटिस में सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि बृजमनगंज रेलवे स्टेशन परिसर/रेल भूमि से अतिक्रमण हटाने की तिथि 25 मई 26 निर्धारित की गई है।

रेलवे प्रशासन ने अनुरोध किया है कि दिनांक 25 मई से पूर्व रेल भूमि में चिन्हित किए गए मकान, दुकान, बाउंड्रीवॉल आदि को लोग अपने स्तर से तोड़कर हटाना सुनिश्चित करें। यदि 25 मई तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चिन्हित किए गए सभी अतिक्रमण को रेलवे द्वारा तोड़कर हटा दिया जाएगा। इसकी क्षतिपूर्ति की जिम्मेदारी रेलवे विभाग की नहीं होगी।

इस नोटिस से स्टेशन परिसर के आसपास रहने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों में हड़कंप है। कई लोगों का कहना है कि उन्हें चिन्हित किए जाने की जानकारी नहीं दी गई। वहीं रेलवे का कहना है कि सर्वे के बाद अतिक्रमण चिन्हित कर लिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!