LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

खुले में नहीं होगी कुर्बानी, साफ -सफाई का रखें ध्यान

स्वाभिमान जागरण देवरिया। बुधवार को अपरान्ह लार कस्बा पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

देवरिया जिले के लार में पुलिस चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक बकरीद त्योहार के मद्देनजर बुलाई गयी थी। इस अवसर पर लार थाने के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि खुले में कुर्बानी नहीं होगी। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। जिन स्थानों पर बड़े जानवरों की कुर्बानी होती है उन स्थानों पर गड्ढे खोदने व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।  नगर पंचायत के जिम्मेदार भी इस बात पर खास ध्यान देंगे।

बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि यहां कभी भी किसी भी त्योहार में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है सभी लोग आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाते हैं।

इस अवसर पर नगर पंचायत लार के चेयरमैन मूसा रजा लारी, चौकी प्रभारी कमलेश यादव, उपनिरीक्षक परवेज आलम, उप निरीक्षक राममूरत राम, मन्नवर अंसारी, आजम खान, जमील अख्तर सहित दो दर्जन से ऊपर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!