LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मेहरौना में दो पक्ष में विवाद, चुरिया के युवकों पर धारदार हथियार से हमला, स्थिति गंभीर, देवरिया रेफर

घायलों को सामुदायिक स्वाशथ्य केंद्र लार से मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना के चुरिया व मेहरौना के लड़कों में कई बार विवाद होता रहता है। लड़कों के दो गोल आपस में भिड़ते रहते हैं। बुधवार को इसी प्रकार दो गोल में हुए विवाद में मेहरौना के लड़कों ने चुरिया के दो लडके पर हमला कर दिये। चुरिया के दोनों युवकों पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया जिससे लहूलुहान हो गया, उन्हें सरकारी अस्पताल भेजा गया जँहा स्थिति गंभीर होने पर डाक्टरों ने देवरिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

मारपीट की इस घटना में ग्रीस नारायण सिंह पुत्र स्व ज्ञान सिंह ग्राम चुरिया 24 वर्ष व जयंन्द्र सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह, चुरिया 26 वर्ष को सिर व कंधे पर पीछे की तरफ गंभीर चोट लगी है।

आज के मारपीट की घटना साइड देने को लेकर हुई है।  सीएचसी के अधीक्षक डॉ बी वी सिंह व फार्मासिस्ट शमशाद आलम ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!