अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मल्हनी फुलवरिया लूटकांड का हुआ खुलासा, चार शातिर गिरफ्तार।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज महराजगंज पुलिस ने मल्हनी फुलवरिया लूटकांड का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लूटी गई सोने चांदी की ज्वेलरी, एक लूटी गई अपाचे बाइक समेत घटना में प्रयुक्त कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस

अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना पुरन्दरपुर, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को मल्हनी फुलवरिया के पास बदमाशों ने दुकानदार रंजीत सोनी पर अंग्रेजी शराब की बोतल से हमला कर उसकी अपाचे बाइक और ज्वेलरी लूट ली थी। मामले में थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सरगना

सनोज वर्मा था, जिसने साथियों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी। घटना से पहले कई दिनों तक दुकानदार की रेकी कर उसके आने-जाने और दुकान बंद करने के समय की जानकारी जुटाई गई। लूट के बाद ज्वेलरी की पहचान छिपाने के लिए उसे गलाने का प्रयास भी किया गया। मुखबिर की

सूचना पर पुलिस ने मधुकपुर महदेवा स्थित पुराने पंचायत भवन के पास घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में सनोज वर्मा, समीर अहमद, राजन उर्फ भोलू मौर्या और मुकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!