प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज पंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति को लेकर जिले में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी को
के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। इस घटना के बाद प्रधान संगठन और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। प्रधान संघ ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों
का हनन बताते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े
किए हैं। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने कहा कि पंचायत चुनाव टलने की स्थिति में वर्तमान प्रधानों को अगले चुनाव तक प्रशासक बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने महासम्मेलन बुलाया है। इसी कार्यक्रम में भाग लेने से रोकने के लिए सुबह से ही उन्हें घर में नजरबंद रखा गया। उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन सरकार के विरोध में नहीं, बल्कि गांवों में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के पक्ष में है। उनका कहना है कि यदि वर्ष 2021 की तरह एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया गया तो ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होंगे और जनता की भागीदारी कमजोर पड़ेगी। प्रधान संघ ने मांग की है कि पंचायत चुनाव होने तक वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए अथवा उन्हें ही प्रशासक समिति के रूप में जिम्मेदारी दी जाए। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि लखनऊ का महासम्मेलन पंचायत व्यवस्था और ग्राम विकास से जुड़े मुद्दों पर निर्णायक साबित हो सकता है। वहीं, इस मामले पर देर शाम तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।



