मनोनयन के बाद पहली बैठक में अध्यक्ष ने सभी से पार्टी को मजबूत करने की अपील की
दो अल्पसंख्यकों व एक पिछड़े कों बैठक में दिलाई सदस्यता


लोक सभा चुनाव के पूर्व सभी बूथों को मजबूत करेगी पार्टी :वृजेशधर दुबे
दो अल्पसंख्यकों व एक पिछड़े कों बैठक में दिलाई सदस्यता
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के लार क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक कोहरा गांव में संगठन के महामंत्री विष्णुकांत तिवारी के दरवाजे पर नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष वृजेश धर दूबे की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मण्डल पदाधिकारी के अलावा शक्ति केन्द्र प्रभारी भी उपास्थित थे। खरमास के बाद 16 जनवरी को मण्डल के समस्त कार्यकर्ताओ की बैठक आहुति की गयी है। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी समस्त कील काटों को दुरुस्त कर लेना चाहती है।
इस बैठक में अल्पसंख्यक वर्ग से दो और पिछड़े वर्ग से एक प्रधान कों भारतीय जनता पार्टी की सदस्य्ता मंडल अध्यक्ष वृजेश धर दुबे ने दिलाई। अपने सम्बोधन में श्री दुबे ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसका हम बखूबी निर्वहन करेंगे।
बैठक के प्रारम्भ में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला चढ़ा कर स्वर्गीय नेताओं को नमन किया। सभी ने दोनों आदरणीय स्वर्गीय नेताओं के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दुहराया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विष्णुकांत तिवारी, ओम प्रकाश मोदनवाल, जगदीश यादव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह राजू, धर्मेन्द्र सिंह, घनश्याम तिवारी, मनोज वरनवाल, हरेंद्र तिवारी, फिरोज अहमद नेपाली, राम जीवन, चुनमुन सिंह, विवेक सिंह, रजनीकांत सिंह, रमेश कुशवाहा, जय नारायण तिवारी, सुनील सिंह, शिवम सिंह, प्रशांत कुशवाहा, रुदल पाल, ओम प्रकाश चौहान, ओम प्रकाश तिवारी, दुष्यंत राजभर आदि उपस्थित रहे।



