महाराजगंज

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलासतरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी लोगों की फरियाद

स्वाभिमान जागरण, संवाददाता महराजगंज

जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 मामले आये, जिसमें 04 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया शेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय में वादों को निस्तारित करें। कहा कि निस्तारण पारदर्शी तरीके से और नियमानुसार होना चाहिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में चिउरहा निवासी मकसूद पुत्र सिराज के बिना नोटिस विद्युत संयोजन काटने के प्रकरण में जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत को विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार करने और संबंधित प्रकरण में जवाबदेही तय कर विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ सोमेंद्र मीणा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, पीडी राम दरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, तहसीलदार सदर राजेश कुमार व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!