उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महिला प्रधान की हालत बिगड़ी, डीपीआरओ पर प्रताड़ित करने का आरोप।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया विशुन में डीपीआरओ के भ्रमण के बाद बिगड़ी तबीयत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के पुंरदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन में महिला प्रधान मुराती देवी ने डीपीआरओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत पत्र भेजा है, घटना एक दिन पहले उस समय हुई जब डीपीआरओ ने ग्राम का अचानक भ्रमण किया। अस्पताल में भरती महिला प्रधान ने बताया कि डीपीआरओ के दौरे के दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तत्काल इलाज की आवश्यकता पड़ी, ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। प्रधान संघ ने भी इस घटना की निंदा की और कहा कि महिला प्रधान के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार है। महिला प्रधान के साथ इस तरह का व्यवहार करना दुखद है। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि गांव निरीक्षण के लिए गई थी गांव में काफी कमियां मिलीं जिस पर सचिव व सफाई कर्मी पर कार्रवाई की गई है । ग्राम प्रधान का आरोप बेबुनियाद व निराधार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!