देवरिया

हरखौली में खूंखार बंदर का आतंक

कई लोगों को काट कर किया घायल, ट्रेक्टर चालकों को बना रहा निशाना

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना क्षेत्र के हरखौली में एक खूंखार बंदर का आतंक है। उसके भय से लोग घरों की छत पर कपड़ा सुखाना बंद कर दिए हैं। खूंखार बंदर सबसे पहले ट्रेक्टर चालकों को अपना निशाना बनाता है।

गाँव में ट्रेक्टर घुसते ही वह कहीं भी रहे दौड़ते हुए चला आ रहा है। संतोष सिंह के ईंट भट्टे से गाँव ट्रेक्टर पर ईंट लेकर गए चालक को खूंखार बंदर ने बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया। चन्द्रदेव यादव व धीरज यादव के भी ट्रेक्टर चालकों पर हमला कर चुका है।

खूंखार बंदर के भय से लोग गाँव में घर निर्माण सामग्री में प्रयोग होने वाले गिट्टी, बालू, सरिया, मिट्टी आदि भी नहीं ले जा पा रहे हैं। खेत की जूताई की भी समस्या आ ख़डी हुई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खूंखार बंदर कर पकड़वा कर जंगल में भेजवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!