उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संदिग्ध परिस्थितियों में लक्ष्मीपुर जंगल में मिला तेंदुए का शव।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत अचल गढ़ बीट के कंपार्ट नंबर 1 में जंगल में मृत तेंदुआ मिलने पर सनसनी फैल गई ।जिसे वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर रेंज केअचलपुर बीट के कंपार्ट 1 में मृत तेंदुए की खबर पाकर समूचे जनपद के वन विभाग के आला अफसरों ने पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया गया।वन विभाग के डी एफ ओ निरंजन सूरवे के नेतृत्व में तेंदुए को पोस्टम मार्टम के लिए उत्तरी चौक के टेढ़ी घाट डाक बंगला लाया गया। जहाँ निचलौल ,बरगदवा और लक्ष्मीपुर के पशु चिकित्साधिकारी द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया।इस के बाद उसके शव को जला दिया गया।

इस संबंध में लक्ष्मीपुर के रेंजर वेद प्रकाश शर्मा से पोस्टमार्टम और उसके के बाद शव को क्या किया गया बताने से इनकार कर दिए।जब कि डीएफओ महराजगंज निरंजन सूरवे के मोबाइल पर तीन बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा।तेंदुए के मौत के बारे वन विभाग की लापरवाही झलक रही है।लक्ष्मीपुर रेंज मात्र दो तीन किलोमीटर के ही दायरे में हैं।अपनी नाकामी छिपाने के लिए रेंजर द्वारा घटना और उसके बाद की जानकारी काफी शालीनता से पूछने के बाद भी बताने से इनकार करना बहुत कुछ रहस्य उत्पन्न कर रहा है।जिस की बृहद पैमाने पर जाँच आवश्यक है।जिस से सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग की संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!