उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पेट्रोल पंप पर दबंगों ने लाठी डंडों से पीट कर युवक को किया घायल।

समाधिरा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप का मामला।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

पुंरदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत समरधीरा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर तेल लेने गए एक युवक पर स्थानीय मनबढों ने बाताकहनी में हमला कर दिया, दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से पीट कर लोहूलोहान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक का एक भाई तेल लेने गया हुआ था कुछ मनबढ़ों ने नंबर को लेकर तु तु मैं मैं करने लगे देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया और मारपीट तक पहुंच गई, जानकारी दूसरे भाई को लगी तो उसने तत्काल पेट्रोल पंप पर पहुंचा उसके पहुंचते ही मन बढ़ों ने दूसरे भाई को निशाना बनाते हुए उसके ऊपर हमला कर लोहुलोहान कर दिया, बीच बचाव में दूसरा भाई भी चोटिल हो गया। घटना की सूचना पुरंदरपुर थाना को दिया गया। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाल लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुंरदरपुर गौरव राय कनौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!