LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा मंडल की बैठक में नहीं पहुंचे माननीय, फिर भी कुर्सियां पड़ गई कम

बूथ सशक्तिकरण

 

भाजपा की बैठक में न सांसद पहुंचे न विधायक फिर भी कुर्सियां पड़ गई कम

कार्यकर्ताओं में दिखा काफी उत्साह

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष लार की पूर्व सूचना के अनुसार आज मंगलवार को लार विकास क्षेत्र के कोहरा स्थित सर्वेश्व धाम मंदिर पर भाजपा की बैठक हुई । कल भाजपा अध्यक्ष बृजेश धर दुबे ने प्रेस रिलीज जारी कर बैठक में सांसद और विधायक के भी पहुंचने की अपील की थी । किन्ही कारणों से दोनों माननीय बैठक में नहीं पहुंचे, लेकिन इस भीषण ठंड में कार्यकर्ताओं का उत्साह इस कदर दिखा की बैठक में कुर्सियां कम पड़ गईं । हालांकि दो सौ कुर्सियां मंगाई गई थी लेकिन उसके भर जाने के बाद कई लोग खड़े होकर वक्ताओं की बात पूरे मनोयोग से सुना ।
बैठक में मुख्य रूप से बूथ सशक्तिकरण और 24 के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मत भाजपा के पक्ष में लाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से लग जाने की रणनीति बनी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजेश धर दुबे और संचालन महामंत्री विष्णु कांत तिवारी ने किया ।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता पुनीत शाही,अमित कुमार सिंह बबलू ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लार, मनिंदर तिवारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोहरा, अमूल कुमार सिंह, रमेश कुशवाहा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, राजेश सिंह ,धीरज सिंह, राजेश गोंड, प्रशांत कुशवाहा, दुर्गेश पांडे , धर्मेंद्र उर्फ झल्लू सिंह, रिंकल तिवारी, दुष्यंत प्रधान, फिरोज उर्फ नेपाली प्रधान, अरविंद कुशवाहा प्रधान, देव मोहन तिवारी, सुधेद्र पांडे, समरवीर पांडे, रुदल पाल, रामजीवन चौहान ,ओम प्रकाश चौहान, जितेंद्र सिंह, अनिरुद्ध प्रधान गढ़वा सहित सैकडो कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष , सेक्टर प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!