उत्तर प्रदेशफतेहपुर

सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी: युवती से मिलने पहुंचे युवक की रक्षपालपुर में ग्रामीणों ने की पिटाई

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर शनिवार दोपहर सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक युवती से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से बचाया और दोनों को थाने ले आई जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह मजरे जैदपुर निवासी उमेश कुमार यूट्यूब पर वीडियो बनाने का काम करता है। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती खखरेरू क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे दोनों रक्षपालपुर चौराहे पर मिलने पहुंचे थे इसी बीच, युवती को घर पर न पाकर परिजन उसकी तलाश करते हुए चौराहे पर पहुंच गए। वहां दोनों को साथ देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक की कथित तौर पर जमकर धुनाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि युवक और युवती के परिजनों को थाने बुलाया गया है, उनकी मौजूदगी में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!