LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

दोपहर में बाग़ में तमंचा टेस्ट में चली गोली, युवक जख्मी

घायल युवक के दो साथी हिरासत में

स्वाभिमान जागरण देवरिया

संदिग्ध हालात में युवक के गले में लगी गोली, जिला अस्पताल रेफर

जमसड़ा के समीप सुनसान बाग में हुई घटना

पुलिस उपाधीक्षक सलेमपुर गौरव सिंह का दावा -तमंचा टेस्ट के दौरान गोली चलने से घायल हुआ युवक, उसके दो साथी हिरासत में

 

देवरिया । लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव के समीप सोमवार दोपहर एक सुनसान बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के गले में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उसके साथ मौजूद चार युवक तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लार लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।
घायल की पहचान प्रकाश यादव, पुत्र स्वर्गीय राम बाबू, निवासी आदर्श नगर पिंडी के रूप में हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन परिजन और गांव के लोग फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। इससे घटना और भी रहस्यमय बनी हुई है।
सूचना मिलने पर लार थाने के इंस्पेक्टर राकेश सिंह सीएचसी लार पहुंचे और घायल के साथ आए युवकों से पूछताछ की। पुलिस घटना के कारणों और गोली लगने की परिस्थितियों की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच में यह बात साफ हुआ कि तमंचा टेस्ट के दौरान गोली चली जिससे युवक घायल हुआ।

सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक गौरव सिंह की बाइट

आज दिनांक 06.07.2026 को थाना लार पुलिस को एक युवक प्रकाश यादव पुत्र स्व0 रामबाबू यादव निवासी पिण्डी, लार के गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रकरण में अब तक की गयी जानकारी तथा पूछ-ताछ से यह तथ्य संज्ञान में आया है कि मजरूब युवक तथा उसका चचेरा भाई अमित यादव, उसका दोस्त शौर्य यादव तथा चार अन्य युवक एक बाग में इकट्ठा थे जहां पर अवैध तमंचे को चेक करते समय शौर्य यादव से गोली चल गयी जो मजरूब युवक के गले में लगी थी। प्रकरण के संबंध में 02 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!