मईल: बाइक-जीप की टक्कर, 18 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
मईल। मईल थानाक्षेत्र के परसिया अली गांव में शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परसिया अली निवासी श्याम उम्र 18 वर्ष बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही जीप से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि श्याम घटनास्थल पर ही बुरी तरह से घायल हो गया जहाँ से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसकी ही मृत्यु हो गई।
इस दुर्घटना में बाइक पर सवार आलोक उम्र 20 वर्ष निवासी नेनुआ गंभीर रूप से चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जैसे ही हादसे की खबर श्याम के घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है।
सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: स्वाभिमान जागरण, मईल



