उत्तर प्रदेशफतेहपुर

वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में  पेश करने को भेजा गया

 

खखरेरू फतेहपुर अपराधियों और वांछित एवं गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खखरेरू थाना पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।
थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अखिलेश प्रसाद ने हमराह पुलिस बल के साथ बुधवार 20 अगस्त को करीब 12:05 बजे आलमपुर गेरिया निवासी मनोज कुमार (46) पुत्र मदनचंद्र को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक मनोज कुमार थाना खखरेरू में दर्ज अपराध संख्या 03/2020, धारा 434 भादवि तथा केस संख्या 4115/2024, राज्य बनाम मनोज से संबंधित मामले में वारंटी था। बुधवार को उसकी न्यायालय में पेशी की तारीख भी निर्धारित थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को सीजेएम न्यायालय खागा, फतेहपुर के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!