LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

श्रावण सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देवरिया ने महेन्द्रनाथ मंदिर व दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

आज दिनांक 24.08.2026 को श्रावण सोमवार के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध महेन्द्रनाथ मंदिर तथा थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की स्थिति का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं विनम्र व्यवहार रखते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान देने तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर कल्याण सिंह सागर मय पुलिस बल सहित मौजूद थे ।

देवरिया पुलिस द्वारा श्रावण सोमवार के अवसर पर जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!