LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

मध्यस्थ बीनू वर्मा की पहल से पिघली मनमुटाव की बर्फ, प्रीति और कमलेश ने फिर थामा एक-दूजे का हाथ

स्वाभिमान जागरण देवरिया

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया ने राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान के तहत एक बिखरते परिवार को फिर से जोड़कर मिसाल कायम की है।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव अर्चना-द्वितीय के नेतृत्व में पारिवारिक विवादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कक्ष संख्या 02 शिखा रानी जायसवाल द्वारा संदर्भित भरण-पोषण वाद संख्या 1953/2025 प्रीति देवी बनाम कमलेश रजक को मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था। मध्यस्थ बीनू वर्मा के प्रभावी प्रयासों से पति-पत्नी को उनके वैवाहिक दायित्वों का बोध कराया गया, जिससे दोनों के बीच का मनमुटाव समाप्त हो गया। दोनों पक्षों ने स्वेच्छा से मुकदमा वापस लेकर साथ रहने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर सचिव अर्चना-द्वितीय ने आमजन से अपील की कि वे अपने विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाएं, यह समय और धन की बचत के साथ-साथ रिश्तों को बचाने का सशक्त माध्यम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!