अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

युवक ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से था परेशान।

लोन किश्त न चुका पाने पर कारित की घटना ।

 

फाइनेंस कंपनी जांच के घेरे में, एसडीएम ने दिया जांच का आदेश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

धानी ब्लॉक अंतर्गत महदेवा ग्राम सभा में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली, मृतक की पहचान राम प्रसाद के रूप में हुई है, जिसने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक निजी फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया था।

ग्रामीणों के अनुसार, राम प्रसाद लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे और समय पर किश्त न चुका पाने से परेशान थे, आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के बिचौलिए लगातार उनके घर आकर उन्हें मानसिक परेशानी दे रहे थे, वे उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित कर रहे थे, इसी तनाव के चलते बीते गुरुवार को राम प्रसाद ने आत्महत्या कर ली, उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले जाया गया, जहां शुक्रवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, शनिवार शाम उनका अंतिम संस्कार धानी घाट पर किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही फरेंदा के उपजिलाधिकारी विजय यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार अति गरीब है और घटना की वृहद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं है, प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!