LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मईल चौराहा व भागलपुर में धूमधाम से निकला ईद-ए-मिलाद का जुलूस, दिया अमन-भाईचारे का संदेश

स्वाभिमान जागरण देवरिया | मईल-भागलपुर

देवरिया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को मईल चौराहा एवं भागलपुर क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला।

जुलूस में आस्था का सैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। जुलूस प्रमुख चौराहों से होते हुए विभिन्न मस्जिदों तक पहुंचा। जगह-जगह पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं, अमन, इंसानियत और भाईचारे के संदेश को याद किया गया। इस दौरान मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और धार्मिक कार्यक्रमों में नात व धार्मिक कलाम पेश किए गए।

जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मईल थानाध्यक्ष विकास नाथ के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा।

जुलूस में फजले रसूल, कयामुद्दीन अंसारी, वहीद अंसारी, नमन अहमद, मुन्ना अहमद ठेकेदार, उमेद तूफानी अली खान, जोजन, नईम नवाज पतरू, नेबुल्लाह, तफीक, रफीक, सलाउद्दीन,

मुबारक, गुड्डू समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इसके अतिरिक्त तेलिया कला में भी जुलूस निकाला गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!